📲 ‘ख़बर बीकानेर’ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — पल-पल की ताज़ा ख़बरों के लिए!
हादसे की मुख्य बातें:
- फड़बाजार के रोशनी घर चौराहे पर इलेक्ट्रिक गाड़ी में भड़की भीषण आग।
- धुआं उठते ही चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर मची अफ़रा-तफ़री।
- आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन कुछ ही मिनटों में कंकाल बन गया।
- स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों में घटना को लेकर भारी दहशत।
- इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सुरक्षा और क्वालिटी पर उठ रहे हैं बड़े सवाल।
धूं-धूं कर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे राहगीर
बीकानेर। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले फड़बाजार में आज दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। ग़ौरतलब है कि रोशनी घर चौराहे से गुजर रही एक इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, वाहन ने ‘आग के गोले’ का रूप ले लिया। व्यस्त चौराहा होने के कारण आसपास काफी भीड़ थी, लेकिन समय रहते लोग दूर हट गए। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
🎥 देखें खौफनाक मंजर (VIDEO)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आग का यह लाइव वीडियो।
तफ्तीश: बिल्ड क्वालिटी पर उठे गंभीर सवालात
इस घटना के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिल्ड क्वालिटी और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) पर उंगलियाँ उठने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार, बीकानेर में बढ़ता तापमान और तकनीकी खामी आग लगने की मुख्य वजह हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और कंपनियों को इन वाहनों की सुरक्षा जाँच के लिए कड़े कंदम उठाने चाहिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुँचीं, लेकिन तब तक गाड़ी काफी हद तक जल चुकी थी। इस मामले की तफ्तीश जारी है कि आखिर आग लगने का वास्तविक कारण क्या था। क्या यह शॉर्ट सर्किट था या बैटरी का ओवरहीट होना? फिलहाल, फड़बाजार में हुए इस हादसे ने नई तकनीक की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
✅ अभी क्लिक करें और ‘ख़बर बीकानेर’ WhatsApp ग्रुप जॉइन करें!