पूगल में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

ख़बर बीकानेर | 9 फ़रवरी 2026

Sources..

पूगल। पूगल थाना क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करनिसर भाटियान स्थित जैक्शन सोलर प्लांट के पास हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे, तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए गए ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक के भाई की ओर से पूगल थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का नाम छैलू सिंह पुत्र मदन सिंह, उम्र 30 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी करनिसर भाटियान बताया गया है। छैलू सिंह जैक्शन सोलर प्लांट में मजदूरी का काम करता था। घटना के समय वह प्लांट के पास ही खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।

गंभीर घायल अवस्था में उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल, बीकानेर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पूगल पुलिस अस्पताल पहुंची, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top