ख़बर बीकानेर | 9 फ़रवरी 2026

जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की ओर से खड़गावतों के मोहल्ले स्थित मदरसा तालीमुल इस्लाम में हज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में हाजियों ने शिरकत कर हज और उमरा के तरीके की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान हाजी सैयद इंसाफ अली ने उमरा का मुकम्मल तरीका विस्तार से समझाया। वहीं हाजी जमील मुगल ने हाजियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
जयपुर से पधारे हाजी गुलाम रसूल ने हज के अरकान, अदायगी के सही तौर-तरीके और जरूरी मसाइल आसान अंदाज़ में बताते हुए अमली तौर पर हज करने की विधि समझाई।
शिविर में शामिल हाजियों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की इस नेक पहल की सराहना की।
अंत में ट्रेनर्स और सभी प्रतिभागियों का शुक्रिया अदा किया गया।
— मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी
महासचिव, जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर
news source:-
Sikander Rathore