📲 ‘ख़बर बीकानेर’ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — पल-पल की ताज़ा ख़बरों के लिए!
- स्कूल में हस्ताक्षर के दौरान पंचायत सहायक ने शिक्षिका का हाथ पकड़ा
- विरोध पर आरोपी ने गली तक पीछा किया और आपत्तिजनक बातें कीं
- आरोपी ने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश की
- पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को भेजे ई-मेल और रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी
- पुगल पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
सूत्रों के अनुसार घटना 13 अप्रैल की दोपहर की बताई जा रही है, जब शिक्षिका महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के
ऑफिस में स्टाफ उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पंचायत सहायक
भंवरलाल ने अचानक उनका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए अभद्र इशारे करने लगा।
विरोध करने पर पीछा कर गली तक पहुंचा आरोपी
पीड़िता के विरोध करने और वहां से निकलने की कोशिश पर आरोपी ने उनका गली तक पीछा किया और आपत्तिजनक
बातें करते हुए मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया। शिक्षिका का कहना है कि इस घटना की जानकारी
उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद आरोपी 15 अप्रैल को फिर उनके पास पहुंचा और
राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए समझौता करने का दबाव बनाने लगा।
पुलिस के पास रिकॉर्डिंग और पहले की शिकायतें भी जमा
तफ्तीश से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शिक्षिका ने आरोपी द्वारा अपराध कबूलने की रिकॉर्डिंग,
उच्चाधिकारियों को भेजे ई-मेल और पूर्व शिकायतों की प्रतियां पुलिस को सौंप दी हैं।
पुलिस ने इन सभी सबूतों को केस डायरी में शामिल करते हुए भारतीय न्याय संहिता की
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📲 ‘ख़बर बीकानेर’ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — बीकानेर की हर अपडेट पहले पाएं!