📅 ताज़ा ख़बर
📍 मरकज मस्जिद के पास, बीकानेर
🆘 मदद की गुहार
🔴 लापता बच्ची की पहचान 🔴

👤 नाम: सूफिया बानो
🎂 उम्र: 14 साल
👨👧 पिता का नाम: मोहम्मद इमरान लोहार
📍 लापता होने की जगह: मरकज मस्जिद के पास (निवास के आगे से), बीकानेर
⏰ समय: सुबह करीब 11:00 बजे
बीकानेर। बीकानेर शहर से एक बेहद चिंतित करने वाली खबर सामने आई है। शहर के मरकज मस्जिद (Markaz Masjid) इलाके के पास से आज दिनदहाड़े 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने बच्ची के अगवा (Kidnap) होने की कड़ी आशंका जताई है। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 11:00 बजे सूफिया अपने घर के आगे (मरकज मस्जिद के पास) खड़ी थी, और वहीं से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
भीख मांगने वाली महिलाओं पर गहरा शक
इस मामले में पड़ोसियों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बेहद अहम सुराग सामने आया है। जिस वक्त बच्ची घर के बाहर से गायब हुई, ठीक उसी समय कुछ भीख मांगने वाली अनजान महिलाएं उनके घर के आगे खड़ी देखी गई थीं। उन महिलाओं के वहां से जाने के बाद से ही सूफिया का कोई पता नहीं लग पाया है। इसी आधार पर परिजनों को अंदेशा है कि उन्हीं संदिग्ध महिलाओं ने बच्ची का अपहरण किया है।
🆘 मदद की गुहार: तुरंत संपर्क करें 🆘
जिस भी भाई या बहन को यह बच्ची (सूफिया बानो) शहर में, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या किसी भी अन्य स्थान पर नज़र आए, तो इंसानियत के नाते मेहरबानी करके तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर परिजनों को सूचित करें:
आमजन से अपील की जाती है कि इस खबर और बच्ची की तस्वीर को अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स (WhatsApp) और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि किसी भी तरह से बच्ची को सुरक्षित उसके घर वापस लाया जा सके। पुलिस प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि वे शहर के चौराहों पर लगे CCTV कैमरों को खंगालें और जल्द से जल्द बच्ची को दस्तयाब करें।
⚠️ जनहित में जारी (Public Alert)
यह सूचना लापता बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी और मदद की गुहार पर आधारित है। ख़बर बीकानेर सभी शहरवासियों से अपील करता है कि यदि आपको बच्ची के बारे में कोई भी सुराग मिलता है, तो परिजनों के साथ-साथ तुरंत बीकानेर के नज़दीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर भी सूचना दें। आपकी एक शेयर किसी की बच्ची बचा सकती है।
⚖️ संपादकीय नोट एवं कानूनी अस्वीकरण (Strong Disclaimer)
यह अपडेट (Update) लापता बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई ताज़ा जानकारी पर आधारित है। शुरुआत में परिजनों द्वारा बच्ची के अपहरण और ‘भीख मांगने वाली महिलाओं’ पर जो संदेह ज़ाहिर किया गया था, वह केवल उनका शुरुआती डर (Apprehension) था।
‘ख़बर बीकानेर’ किसी भी व्यक्ति, समूह या महिलाओं पर अपहरण का कोई सीधा आरोप नहीं लगाता है और न ही हम ऐसी किसी धारणा की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करते हैं। मामले की वास्तविक सच्चाई (बच्ची वहां कैसे पहुंची) पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। हमारा उद्देश्य केवल जनहित में सूचना और राहत की खबर पहुंचाना है।