ख़बर बीकानेर | 9 फ़रवरी 2026

Sources..
खाजूवाला। कस्बे में गोगा मेड़ी के पास स्थित सब्जी मंडी में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सब्जी और फल की चार अस्थायी खोखा-छप्पर दुकानों तक फैल गई, जिनमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ये अस्थायी दुकानें 11 हजार केवी की विद्युत लाइनों के ठीक नीचे बनी हुई थीं, जहां पहले भी हादसे की आशंका जताई गई थी। अचानक उठी लपटें देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए।
सूचना मिलते ही नगरपालिका फायर ब्रिगेड और खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग नियंत्रित हो जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास की दुकानों तक भी फैल सकती थी।
आगजनी में सब्जी, फल, लकड़ी के ढांचे और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
This information is based on details available on social media and other news sources