सोमलसर गांव में खेजड़ी कटाई रोकने पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीणों पर हमला, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर बीकानेर | 3 फ़रवरी 2026

Sources..

नोखा। नोखा थाना क्षेत्र के सोमलसर गांव में खेजड़ी के पेड़ काटने की सूचना मिलने पर विरोध करने पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि रूपाराम सारण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 1 तारीख की रात रामदेवरा रोड पर एक सोलर प्लांट का कार्य चल रहा था, जहां खेजड़ी के पेड़ों की अवैध कटाई होने की जानकारी मिलने पर रूपाराम सारण, कुंभाराम सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


कटाई रोकने पर मारपीट—ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास

रिपोर्ट में बताया गया कि मौके पर नारायण राठी, ऋषभ राठी, महेंद्र सिंह, हरिकिशन पंचारिया, हरिकिशन इंजीनियर सहित अन्य लोग खेजड़ी काट रहे थे।
जब ग्रामीणों ने कटाई रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

इसी दौरान खेजड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को महेंद्र सिंह मौके से भगाने लगा। ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपियों की कैंपर गाड़ी सामने आ गई और ग्रामीणों पर कैंपर चढ़ाने का प्रयास किया गया।


लाठियों-लोहे की रॉड से हमला, वाहनों में तोड़फोड़

आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी से लाठियां और लोहे की रॉड निकालकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें

  • राकेश
  • धनाराम माहिया
    गंभीर रूप से घायल हुए। राकेश के पैर में चोट आई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच प्रतिनिधि की स्कॉर्पियो और एक थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि जब उन्होंने खेजड़ी कटाई का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया। घटना का वीडियो भी निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसमें रात में ट्रैक्टर ट्रॉली को भागाते हुए और कुछ युवकों को पीछा करते देखा जा सकता है।


पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस पूरे मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top