खेजड़ी बचाओ महा आंदोलन में वार्ता की उम्मीद, अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी

ख़बर बीकानेर | 5 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 6

Sources..

बीकानेर। खेजड़ी बचाओ महा आंदोलन को लेकर शहर में हलचल तेज हो गई है। आज होने वाली प्रस्तावित वार्ता से आंदोलन के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। वार्ता में शामिल होने के लिए केके विश्नोई, जसवंत सिंह बिश्नोई और भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई बीकानेर पहुँच चुके हैं। सभी नेता जल्द ही धरना स्थल पहुंचेंगे।

इधर, आंदोलन का चौथा दिन है और अनशन जारी है। कई अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर उनका उपचार बिश्नोई धर्मशाला में किया जा रहा है।

तबीयत बिगड़ने वाले दर्ज अनशनकारी

  • पूनम
  • कमला
  • सांवरलाल खोड़ू
  • कमला खिचड़
  • वीरेंद्र गज्जेवाला
  • चौखाराम जांगू (पिलवा)
  • सुशील कुमार डूडी (श्रीगंगानगर)
  • भगवानराम डेलू (बीकानेर)
  • उदाराम (जालौर)
  • राहुल (बीकानेर)
  • श्रवणराम धोलिया
  • श्रवण गोदारा (जोधपुर)

गंभीर हालत वाले पीबीएम अस्पताल में भर्ती

संत लालदास, मांगीलाल, सुभाषचंद्र और गोरधनदास की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।

अब पूरा शहर प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच होने वाली प्रस्तावित वार्ता के नतीजों का इंतज़ार कर रहा है, जिससे समाधान की उम्मीद की जा रही है।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top