खेत में स्प्रे करते समय किसान की मौत, छत्तरगढ़ के चक 5 डीकेडी गांव की घटना

ख़बर बीकानेर | 5 फ़रवरी 2026

Sources..

छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 5 डीकेडी गांव में फसल पर स्प्रे करते समय एक किसान की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रूघाराम के रूप में हुई है।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रूघाराम बुधवार को खेत में फसल पर स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। परिजन जब तक उन्हें संभाल पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को छत्तरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top