ख़बर बीकानेर | 26 फ़रवरी 2026

Sources.
जैसलमेर। पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर और पोकरण क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के मेगा वार एक्सरसाइज ‘वायु शक्ति-2026’ की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल शाम तक जैसलमेर पहुंचेंगे।
मुख्य अतिथियों—राष्ट्रपति और रक्षामंत्री—की अगवानी (रिसीव) स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए जैसलमेर और पोकरण में सुरक्षा अलर्ट लेवल पर बढ़ा दी गई है। वायुसेना और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण पूरा कर लिया है।

वायुसेना स्टेशन से लेकर फील्ड फायरिंग रेंज तक कमांडो टीम, ATS यूनिट, और जिला पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा वायुसेना स्टेशन में गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे और पूरे कार्यक्रम के दौरान साथ रहेंगे।
कार्यक्रम अनुसूची के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी की शाम जैसलमेर पहुंचेगीं और रात्रि विश्राम वहीं करेंगी।
अगले दिन 27 फरवरी को वे वायुसेना स्टेशन का दौरा करेंगी और भारतीय वायुसेना की शक्ति और तैयारी का निरीक्षण करेंगी।
शाम को राष्ट्रपति पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचेंगी, जहां ‘वायु शक्ति-2026’ युद्धाभ्यास का मुख्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें वायुसेना आधुनिक हथियारों, लड़ाकू विमानों और सटीक प्रहार क्षमता का प्रदर्शन करेगी।
This information is based on details available on social media and other news sources