बीकानेर: रामपुरा बस्ती में 57 वर्षीय व्यक्ति फंदे से झूलता मिला, पुलिस जांच जारी

ख़बर बीकानेर | 15 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 20

Sources..

दिनांक 14 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:45 बजे सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती, गली नंबर 4 में बने एक मकान के अंदर एक व्यक्ति फंदे से झूलता पाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी संबंधित विभागों को दी।

मृतक की पहचान 57 वर्षीय गोवर्धन पुत्र धुना राम, निवासी रामपुरा बस्ती, बीकानेर के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुँची। टीम में सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद ख़ान, ताहिर हुसैन, रमजान और राजकुमार खड़गावत शामिल थे, जो एम्बुलेंस के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू की और उनकी निगरानी में मृतक के शव को फंदे से उतारकर पीबीएम अस्पताल भेजा गया, जहाँ आगे की प्रक्रिया जारी है।

घटना स्थल पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान से राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, रमजान, मोहम्मद सतार, इमरान आदि मौजूद रहे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध मौत मानते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top