ख़बर बीकानेर | 14 फ़रवरी 2026

Sources..
बीकानेर। आज दिनांक 14 फरवरी 2025 को पीबीएम अस्पताल परिसर में जनाना विंग के पास बने नये कोटेज का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह कोटेज आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और मरीजों व उनके परिजनों को बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। इस कोटेज निर्माण का संपूर्ण खर्च सींगी परिवार द्वारा वहन किया गया है और इसे औपचारिक रूप से पीबीएम अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया गया।
उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर, विधायक जेठा नन्द व्यास, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेंद्र वर्मा और पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक बी.सी. घीया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलन कर नये कोटेज का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने सींगी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निजी सहयोग से स्वास्थ्य ढांचे का मजबूत होना समाज की बड़ी ताकत है। ऐसे प्रयासों से मरीजों को न सिर्फ बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि अस्पताल का दबाव भी कम होगा। विधायक जेठा नन्द व्यास ने कहा कि पीबीएम अस्पताल लगातार प्रगति कर रहा है और नये कोटेज का निर्माण आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने इस पहल को जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि अस्पताल में बढ़ती भीड़ के बीच अतिरिक्त कोटेज मरीजों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। वहीं अधीक्षक बी.सी. घीया ने कोटेज निर्माण में सहयोग के लिए सिघानी परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल में मरीजों को सर्वोत्तम सुविधा देने के प्रयास लगातार जारी हैं।
समारोह में अस्पताल स्टाफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने कोटेज का निरीक्षण किया और इसकी सुविधाओं की सराहना की।
This information is based on details available on social media and other news sources