ख़बर बीकानेर | 14 फ़रवरी 2026

14 फ़रवरी 2026 को फ़्रेण्ड्स एकता संस्थान बीकानेर का 25 वां स्थापना दिवस संस्थान कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया, संस्थान अध्यक्ष वली मोहम्मद ग़ौरी रज़वी ने बताया कि संस्थान के इस प्रोग्राम में संस्था के संस्थापक सदस्यों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
सम्मानित सदस्यों में संतोष कुमार आचार्य (पूर्व सचिव) सय्यद माजिद अली (पूर्व कोषाध्यक्ष) पृथ्वी सिंह राठौड़ (पूर्व उपाध्यक्ष) सदस्य सय्यद अख़्तर अली, नासिर नियारिया, शेख़ अनवर अली, सय्यद मज़हर अली, एडवोकेट शमशाद अली, सय्यद अब्दुल सलाम, जैनुल आबेदीन का माला पहनाकर मास्टर अनीस अब्बासी, सिकन्दर राठौड़, साग़र सिद्दीक़ी, मोहम्मद यूसुफ़ ग़ौरी ने सम्मान किया।
संस्थान अध्यक्ष वली मोहम्मद ग़ौरी रज़वी ने संस्थान के स्थापना 2000 से 2026 तक 25 सालों में किए गए कार्यों का विवरण पेश किया। संतोष कुमार आचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sources..
सिकन्दर राठौड़