ख़बर बीकानेर | 7 फ़रवरी 2026

Sources..
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 4 फरवरी की रात भाजपा के एक युवा नेता के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बिग्गाबास निवासी 29 वर्षीय भाजपा युवा नेता महेंद्रसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी है कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब वह अपने साथी अहमद काजी के साथ बीकानेर से लौट रहा था।
सेसोमू स्कूल के पास सर्विस रोड पर चाय पीने के लिए रुके तभी सामने से आ रही एक स्कूटी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। परिवादी के अनुसार स्कूटी पर मोमासर बास निवासी मिंटूसिंह पुत्र शिवसिंह राजपूत और उसके साथी सवार थे। आपत्ति जताने पर मिंटूसिंह ने अपने परिचितों —
रामनिवास सारण (रामसिंहसर, सरदारशहर),
अशोक (बीझासर) और
भानीनाथ सिद्ध (श्रीडूंगरगढ़)
— को मौके पर बुला लिया।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने पहले गालियां दीं, फिर मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान रामनिवास और अशोक अपनी कैंपर गाड़ी में आए और कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उसे टक्कर मारकर करीब 150 फीट तक घसीटते हुए ले गए, जिससे उसके पैरों और कुल्हे पर गंभीर चोटें आईं।
बीच-बचाव करने आए अहमद काजी के साथ भी मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया।
पुलिस ने महेंद्रसिंह राजपूत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।
This information is based on details available on social media and other news sources