बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

ख़बर बीकानेर | 7 फ़रवरी 2026

Screenshot 2026 02 07 203750 1
WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 11

Sources..

आज शाम लगभग 6:45 बजे सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घायल युवक की पहचान मुकेश नाथ, निवासी पूनरासर के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटीअसहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुँची।
टीम में सोयब भाई, मोहम्मद जुनैद ख़ान, और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस सहित तुरंत मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस की निगरानी और टीम की मौजूदगी में घायल युवक को पीबीएम अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर पहुँचाकर इलाज में सहयोग किया गया।

मौके पर मौजूद संस्थाएं व सदस्य

खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी:

  • हाजी जाकिर
  • हाजी नसीम
  • सोयेब भाई

असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर:

  • राजकुमार खड़गावत
  • ताहिर हुसैन
  • अब्दुल सत्तार
  • मोहम्मद जुनैद
  • रमजान अली
    आदि सदस्य सक्रिय रहे।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top