बीकानेर: सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग के लिए बनेगी नई तीन मंजिला बिल्डिंग, 3.36 करोड़ की स्वीकृति जारी

ख़बर बीकानेर | 9 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 13

Sources..

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला (ईएनटी) विभाग के लिए अब अलग से तीन मंजिला नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इससे मरीजों को उपचार में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

बिल्डिंग का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 3.36 करोड़ रुपए की लागत से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर बनाया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। जल्दी ही बिल्डिंग का नक्शा तैयार कर टेंडर जारी किए जाएंगे।

नई बिल्डिंग का निर्माण ईएनटी की पुरानी बिल्डिंग परिसर में खाली जमीन पर होगा।

  • ग्राउंड फ्लोर पर बड़े आकार की ओपीडी हॉल होगी
  • डॉक्टरों के लिए चैंबर बनाए जाएंगे
  • मरीजों के लिए वेटिंग एरिया रहेगा
  • पूरी बिल्डिंग फायर सिस्टम से लैस होगी

मौजूदा ईएनटी बिल्डिंग लगभग 19 साल पुरानी है और जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। उसमें फायर सिस्टम भी नहीं है। कुछ महीने पहले स्किन विभाग के एक कमरे में आग लगने की घटना भी हो चुकी है, जिसके बाद नई बिल्डिंग की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top