ख़बर बीकानेर | 21 फ़रवरी 2026

Sources.
बीकानेर। पुराने शहर क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घर का मौका निरीक्षण किया और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
This information is based on details available on social media and other news sources