बीकानेर: खारा गांव की बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर NGT सख्त, राज्य सरकार सहित कई विभागों को नोटिस

ख़बर बीकानेर | 14 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 18

Sources..

बीकानेर। जिले के खारा गांव में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की भोपाल स्थित केंद्रीय क्षेत्र पीठ ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य सचिव (पर्यावरण) को नोटिस जारी किया है।

NGT को मिली रिपोर्ट में सामने आया कि प्रदूषित हवा की वजह से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया, जिससे स्थिति की गंभीरता स्पष्ट होती है। पीठ में न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह (न्यायिक सदस्य) और सुधीर कुमार चतुर्वेदी (विशेषज्ञ सदस्य) शामिल रहे।

प्रारंभिक सुनवाई के दौरान अधिकरण ने माना कि यह मुद्दा जन-स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा है, इसलिए गहन जांच आवश्यक है।

NGT के निर्देश:

  • सभी संबंधित विभाग 6 सप्ताह के भीतर अपना उत्तर सर्चेबल PDF में प्रस्तुत करेंगे।
  • खारा गांव की वास्तविक स्थिति जानने के लिए संयुक्त समिति गठित की गई है।
  • समिति में जिला कलेक्टर और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • समिति को गांव का दौरा कर प्रदूषण के स्रोत, उसका प्रभाव, और संभावित निवारण उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करनी होगी।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top