ख़बर बीकानेर | 22 फ़रवरी 2026

Sources.
आज साँय लगभग 03:45 बजे सूचना मिली कि इन्द्रा कॉलोनी, बीकानेर में एक मकान के अंदर 41 वर्षीय चोरू राम पुत्र सत्यनारायण को फंदे से झूलता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना प्राप्त होने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सदस्य हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सदस्य राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, रमजान, मोहम्मद सतार अपनी एम्बुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
मौके पर पहुँची संबंधित थाना पुलिस की निगरानी में मृतक के शरीर को नीचे उतारकर PBM अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों ने समय पर मौके पर पहुँचकर सहयोग किया और पूरी प्रक्रिया पुलिस की देखरेख में संपन्न हुई।
This information is based on details available on social media and other news sources