बीकानेर: प्रॉपर्टी कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 140 बीघा कृषि भूमि अंतरिम जब्त

ख़बर बीकानेर | 18 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 25

Sources..

बीकानेर। आयकर विभाग की जयपुर विंग ने शुक्रवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रॉपर्टी कारोबारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 140 बीघा बेनामी कृषि भूमि को अंतरिम तौर पर जब्त किया है। विभाग ने संबंधित कारोबारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है तथा जमीन खरीद से जुड़े सभी लेन-देन और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार जब्त की गई कृषि भूमि की डीएलसी दर लगभग 75 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि इसका बाजार मूल्य 200 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। आयकर विभाग इस जमीन की खरीद में उपयोग हुए धन के स्रोत और बेनामी लेन-देन की संभावनाओं की जांच कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई लोटस डेयरी संचालक और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की गई है। विभाग की टीम सुबह से ही सक्रिय रही और शहर के अलग-अलग हिस्सों—खासकर उदासर क्षेत्र में स्थित संपत्तियों का सत्यापन किया गया। कई दस्तावेज, रजिस्ट्री रिकॉर्ड, बैंक डिटेल और डिजिटल ट्रांजैक्शन की भी जांच की गई।

इनकम टैक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। सूत्र बताते हैं कि शुरुआती जांच में कई वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर विभाग आने वाले दिनों में और भी नोटिस जारी कर सकता है।

इस कार्रवाई को बीकानेर में पिछले कुछ समय में हुई सबसे बड़ी आयकर जांच माना जा रहा है। विभाग इस पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top