ख़बर बीकानेर | 18 फ़रवरी 2026

Sources..
बीकानेर। जयपुर में तैनात कांस्टेबल राजा हसन के निधन की खबर से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, राजा हसन को 3 फरवरी को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बीकानेर के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनका निधन हो गया।
राजा हसन पहले बीकानेर में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में पुलिस लाइन में उनकी तैनाती थी। उनकी अचानक मृत्यु से परिजनों सहित पूरे पुलिस महकमे में दुख की लहर दौड़ गई है।
आज दोपहर राजा हसन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
This information is based on details available on social media and other news sources