बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात—मिस्त्री बनकर आए दो युवकों ने घर से कीमती जेवरात उड़ा लिए

ख़बर बीकानेर | 12 फ़रवरी 2026

6749cc7b 3804 4e19 b701 2c82f0c4a85d 1770612999309 1

Sources..

बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पवनपुरी निवासी अजय कुमार आहुजा ने घर में रखे सोने–चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला थाने में दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे दो युवक उनके घर पहुंचे और अलमारी का ताला खोलने के बहाने अंदर आए। आरोप है कि दोनों ने अलमारी चेक करने के दौरान उसमें रखे सोने–चांदी के गहने और करीब 10 से 15 हजार रुपये नकद चुपचाप बैग में डाल लिए। इसके बाद अलमारी को फिर से बंद कर वे आराम से वहां से निकल गए।

शाम करीब 7 बजे जब परिवार ने अलमारी खोली तो सारा सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान में—

  • सोने की चेन
  • अंगूठियां
  • पैंडल
  • कानों की बालियां
  • चांदी की अंगूठियां
  • चांदी के सिक्के
    शामिल बताए गए हैं।

परिवादी ने घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top