सोलर प्रोजेक्ट्स में खेजड़ी कटाई का विरोध, बीकानेर आज पूर्ण बंद – जानें रूट और पार्किंग प्लान

ख़बर बीकानेर | 2 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 1

Sources..

बीकानेर। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में आज बीकानेर पूरी तरह बंद रहा। व्यापारिक संगठनों ने आंदोलन का साथ देते हुए बाजार बंद रखने का आह्वान किया, जिसके चलते सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजार सुनसान नजर आए। वहीं शहरी क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। अचानक मिले मैसेज के बाद अभिभावक जल्दबाजी में बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे।

कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दोपहर बाद कलेक्ट्रेट के बाहर महापड़ाव और विरोध प्रदर्शन होगा, जबकि शाम को बिश्नोई धर्मशाला के पास बड़ी सभा रखी गई है, जहां प्रदेशभर से लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं।


खेजड़ी काटने के विरोध में लंबे समय से चल रहा धरना

पश्चिमी राजस्थान में सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर बड़े पैमाने पर खेजड़ी पेड़ों की कटाई को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि कई कंपनियां रात के समय पेड़ काटकर जमीन में दबा देती हैं, जिससे नुकसान का पता भी नहीं चलता।

बीकानेर कलेक्ट्रेट और करणीसर भाटियान में पर्यावरण प्रेमी लंबे समय से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। हाल ही में मुकाम में बिश्नोई समाज की बड़ी बैठक में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया था। कई दौर की वार्ता के बावजूद आंदोलनकारियों को अभी तक ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिला है।


महापड़ाव: वाहनों का रूट व पार्किंग व्यवस्था

श्रीडूंगरगढ़ रोड – जयपुर रोड
इन मार्गों से आने वाले वाहन जयपुर बाइपास, नापासर चौराहा, शिवबाड़ी होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे। पार्किंग – आईटीआई कॉलेज

श्रीगंगानगर रोड
वाहन बीछवाल बाइपास, जयपुर बाइपास चौराहा होकर सभा स्थल पहुंचेंगे।

हनुमानगढ़, हरियाणा, पंजाब
एक्सप्रेस वे → नोरंगदेसर → नापासर चौराहा → शिवबाड़ी → सभा स्थल। पार्किंग – आईटीआई कॉलेज

जैसलमेर, बज्जू, कोलायत
गांधी प्याऊ → शोभासर चौहारा → जयपुर बाइपास → पॉलिटेक्निक कॉलेज पार्किंग।

खाजूवाला, छत्तरगढ़
श्रीगंगानगर–जयपुर बाइपास → शिवबाड़ी चौराहा → पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किंग।

नोखा, नागौर, जोधपुर
रूट – पांच नंबर रोड। पार्किंग – डूंगर कॉलेज


ये बड़े चेहरे होंगे शामिल

महापड़ाव में कई प्रमुख नेता और सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी।
मुख्य नाम—

  • रविंद्र सिंह भाटी (शिव विधायक)
  • अभिमन्यू पूनिया (संगरिया विधायक)
  • मंजीतपाल सांवराद
  • विभिन्न साधु-संत, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संगठन

शहर में सुबह से ही इन नेताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top