बीकानेर पुलिस ने लूट का मामला खोला—आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर दोबारा पूछताछ होगी

ख़बर बीकानेर | 1 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM

Sources..

कोतवाली थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी को दोबारा रिमांड पर लेगी ताकि उससे गहन पूछताछ कर लूटा गया सामान और उसके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी हासिल की जा सके।


घर में घुसकर वृद्धा को गिराया, गहने छीने और फरार हो गया

पीड़ित सुरेश कुमार बाठिया ने रिपोर्ट दी कि वे रात करीब 7:30 बजे घर पहुंचे तो उनकी पत्नी पुष्पा देवी बेहोशी की हालत में फर्श पर गिरी मिलीं।

होश आने पर उन्होंने बताया कि एक युवक घर में घुसा, गला दबाया, मुंह-नाक पर मुक्के मारे, घुटनों से दबाकर बैठ गया और उनके हाथों के दो कड़े व नेकलेस छीनकर भाग गया।

घटना के बाद जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से मिला था।


36 घंटे की मेहनत से पकड़ा गया आरोपी

घटना को गंभीर मानते हुए

  • आईजी बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा,
  • एसपी कावेन्द्र सागर,
  • एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़

के निर्देश पर थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने 36 घंटे लगातार काम करते हुए तकनीकी इनपुट और परंपरागत पुलिसिंग के आधार पर आरोपी को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ (44 वर्ष) निवासी हमालों का मोहल्ला, हाल गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर बताया गया है।


कार्रवाई करने वाली टीम

इस कार्रवाई में शामिल रहे—

  • थानाधिकारी सविता डाल
  • हेड कांस्टेबल महावीर सिंह (DST)
  • कांस्टेबल महेंद्र सिंह, भागीरथ, विजय, शिवराज, प्रीतम, कपिल, कपिल, हंसराज

कोतवाली के कांस्टेबल महेंद्र और नयाशहर के कांस्टेबल कपिल की भूमिका विशेष रही।

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top