डूंगरपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल 1.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

खबर बीकानेर | 29 जनवरी 2026

डूंगरपुर :- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने डूंगरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। जानकारी के अनुसार, दोवड़ा थाने में तैनात कांस्टेबल प्रकाश और हेड कांस्टेबल अशोक को ACB ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

मुकदमे में राहत के बदले मांगी थी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों ने एक मुकदमे से जुड़े प्रकरण में कार्रवाई में ढील देने और आरोपी पक्ष को राहत देने के बदले मोटी रकम की मांग की थी। पीड़ित द्वारा ACB को शिकायत दिए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया और पूरी कार्रवाई को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।

DG के निर्देश पर कार्रवाई, DIG ने किया सुपरविजन

राज्य के DG गोविंद गुप्ता के निर्देश पर यह ट्रैप कार्रवाई की गई, जबकि DIG डॉ. रामेश्वर सिंह ने पूरी कार्रवाई की सुपरविजन की। ACB टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत की राशि लेते ही धर-दबोचा।

आगे होगी विस्तृत जांच

दोनों गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। ACB अब आगे मामले की गहराई से जांच करेगी कि क्या इस तरह के और भी मामले उनसे जुड़े हुए हैं।

[metalpriceapi base=”USD” symbols=”XAU,XAG” access_key=”8aeba99313f0a29d080770172fa841ba” debug=”true”]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top