📰 ख़बर बीकानेर 📰 ख़बर बीकानेर 📰 ख़बर बीकानेर

🧗 साहसिक अभियान | नई दिल्ली – बीकानेर
देश की राजधानी दिल्ली में ‘नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन’ (NAF) की वार्षिक साधारण सभा और कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में बीकानेर की विख्यात पर्वतारोही डॉ. सुषमा बिस्सा ने प्रतिनिधित्व करते हुए युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने के लिए भविष्य का रोडमैप पेश किया।
📰 ख़बर बीकानेर | 📅 ताज़ा अपडेट: अगस्त 2026 | 📍 चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
📲 ‘ख़बर बीकानेर’ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — पल-पल की ताज़ा ख़बरों के लिए!
बैठक के मुख्य आकर्षण:
- लेफ्टिनेंट जनरल रमन धवन (से.नि.) की अध्यक्षता में दिल्ली में जुटी एनएएफ कार्यकारिणी।
- बीकानेर की डा. सुषमा बिस्सा ने युवाओं के लिए साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने पर दिया जोर।
- विंग कमांडर के के वर्मा ने प्रस्तुत किया फाउंडेशन की उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन।
- प्रतिष्ठित ‘ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह अवार्ड’ का रणजीत व स्मिता द्वारा किया गया वितरण।
- राजस्थान चैप्टर के निदेशक रोहिताश्व बिस्सा ने प्रदेश में एडवेंचर के विस्तार पर रखे विचार।

साहसिक खेलों का महामंच: दिल्ली में बीकानेर की धमक
बीकानेर। देशभर में साहसिक गतिविधियों के लिए समर्पित संस्था ‘नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन’ (NAF) की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित यूथ हॉस्टल सभागार में आयोजित हुई। ग़ौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल रमन धवन (से.नि.) की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बीकानेर की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. सुषमा बिस्सा ने इस अवसर पर मरुधरा की ओर से सशक्त पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन ने हमेशा से ही युवाओं को प्रकृति और रोमांच से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाई है, लेकिन बदलते दौर में इन गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने की आवश्यकता है।
“साहसिक गतिविधियाँ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण और अनुशासन की पाठशाला हैं। हमें हर जिले तक इस मुहिम को पहुँचाना होगा।” – डा. सुषमा बिस्सा