बीकानेर: महाजन फायरिंग रेंज में सेना के जवान से 3.64 लाख की साइबर ठगी — कोरियर बॉय बनकर भेजा 5 रुपए का QR कोड, दोनों खाते साफ

🚨 साइबर क्राइम | बीकानेर | महाजन थाना

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के लिए आए सेना के एक जवान के साथ 3.64 लाख रुपए की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोरियर बॉय बनकर आए जालसाज ने ‘एड्रेस अपडेट’ करने के बहाने 5 रुपए का क्यूआर (QR) कोड भेजा और दोनों बैंक खाते खाली कर दिए।

📰 ख़बर बीकानेर
📅 9 मार्च की घटना
📍 महाजन, बीकानेर

📌 खबर के मुख्य बिंदु

  • सेना के जवान उपेंद्र कुमार (निवासी बिहार) के साथ साइबर ठगी
  • स्पीड पोस्ट का एड्रेस अपडेट करने के नाम पर भेजा गया था QR कोड
  • सिर्फ 5 रुपए ट्रांसफर करते ही एक्सिस और पीएनबी बैंक से कटे ₹3,64,405
  • जवान ने महाजन थाने और ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

बीकानेर। देश की रक्षा करने वाले सेना के जवान भी अब शातिर साइबर ठगों के निशाने पर आ गए हैं। बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘कोरियर एड्रेस अपडेट’ करने के नाम पर एक जवान के बैंक खातों से 3 लाख 64 हजार 405 रुपए की भारी-भरकम रकम पार कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, परिवादी उपेंद्र कुमार (मूल निवासी औरंगाबाद, बिहार) अपनी बटालियन के साथ महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के लिए आए हुए थे। 9 मार्च को उपेंद्र अपने एक महत्वपूर्ण स्पीड पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया।

5 रुपए के क्यूआर (QR) कोड ने खाली किया खाता

फोन करने वाले जालसाज ने खुद को ‘कोरियर बॉय’ बताया और कहा कि उनके स्पीड पोस्ट का पता सही नहीं है। पता अपडेट करने के लिए उसने जवान के व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड (QR Code) भेजा और मात्र 5 रुपए ट्रांसफर करने का निर्देश दिया। उपेंद्र जालसाज की बातों में आ गए।

💳 कैसे हुई 3.64 लाख की ठगी?

जवान ने पहले अपने एक्सिस (Axis) बैंक खाते से 5 रुपए भेजने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहा। इसके बाद उन्होंने अपने पीएनबी (PNB) खाते से क्यूआर कोड स्कैन कर 5 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके तुरंत बाद मोबाइल स्क्रीन पर एक फॉर्म खुला, जिसमें उपेंद्र ने अपना पता अपडेट कर दिया।

देर शाम पता चला धोखाधड़ी का शिकार होने का

शाम तक जब कोरियर वाले लड़के का कोई फोन चाइया और न ही पार्सल मिला, तो उपेंद्र को शक हुआ। देर शाम जब उन्होंने अपने दोनों बैंक खातों का बैलेंस चेक किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके एक्सिस और पीएनबी दोनों खातों से कुल मिलाकर 3,64,405 रुपए गायब हो चुके थे। ठगों ने बैकग्राउंड में उनका पूरा खाता साफ कर दिया था।

ठगी का अहसास होते ही जवान ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ‘1930’ पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही महाजन पुलिस थाने में भी अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस फिलहाल मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के आधार पर जालसाजों की तलाश में जुटी है।

📝 संपादकीय नोट

यह समाचार विश्वसनीय स्रोतों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर ख़बर बीकानेर की संपादकीय टीम द्वारा तैयार किया गया है। नई जानकारी मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा।

#CyberCrime
#BikanerNews
#ArmyJawan
#QRCodeScam
#MahajanThana
#ख़बर_बीकानेर

© ख़बर बीकानेर | सभी अधिकार सुरक्षित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top