बीकानेर: नहीं मिले मनरेगा के पैसे- मजदूरों ने किया प्रदर्शन

news Sources

Sikandar Rathore

आज दिनांक 26-2-2026 को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय से एक प्रतिनिधिमंडल मिला जिसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के द्वारा बताया गया कि पिछले 6 माह से मनरेगा का पैसा मजदूरों के खाते में नहीं आया है सितंबर से लेकर आज तक जो मनरेगा के काम पर लग हुए हैं मजदूर उनको बड़ी मेहनत करके पैसे कमाते हैं राज्य सरकार शहरी क्षेत्र में लोगों के पैसे खातों में नहीं डालती है जिसके लिए पहले भी आयुक्त महोदय नगर निगम प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल मिला था, आज फिर अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय से मिला है समय रहते हुए अगर इस और जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा प्रतिनिधि मंडल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल जी मेघवाल, मिलन गहलोत समाजसेवी ,हसन अली गोरी शहर जिला अध्यक्ष स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ बीकानेर, जगदीश कुम्हार ,कोंग्रेस नेत्री संतोष परिहार, शौकत अली गोरी फिरोज खान सलमा बानो, परमेश्वरी देवी, मन्ना देवी ,शारदा देवी, लीला, गौरी देवी विमला देवी सुनो देवी, शारदा, कमला देवी सहित सैकड़ो महिलाये मौजूद थी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top