पंजाब में 21 मार्च से 60 दिन की नहरबंदी, बीकानेर को मिलेगा सिर्फ जमा पानी—16 किमी अधूरी नहर की मरम्मत शुरू

ख़बर बीकानेर | 9 फ़रवरी 2026

WhatsApp Image 2026 01 30 at 7.05.53 PM 12

Sources..

बीकानेर। पंजाब में राजस्थान नहर के लगभग 16 किमी अधूरे हिस्से की मरम्मत 21 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए पंजाब की ओर से 60 दिन की नहरबंदी ली जाएगी, जो 21 मार्च से 20 मई तक चलेगी।

21 मार्च से 20 अप्रैल तक पेयजल के लिए लगभग 2000 क्यूसेक पानी मिलता रहेगा, लेकिन 21 अप्रैल से नहर पूरी तरह बंद हो जाएगी और एक महीने तक केवल जमा पानी से ही जल आपूर्ति करनी होगी।

राहत: बीछवाल में दूसरा जलाशय तैयार है, जिससे जुड़े क्षेत्रों में पानी की कटौती नहीं होगी

2019 में केंद्र, पंजाब और राजस्थान के बीच हुए MoU के अनुसार नहर की मरम्मत 2022 में पूरी होनी थी, लेकिन कोरोना, धीमी रफ्तार और पिछले साल भारत–पाक तनाव के कारण काम बीच में अटक गया।
पिछले वर्ष नहरबंदी ली गई थी, लेकिन 10 दिन बाद ही पानी छोड़ना पड़ा जिससे काम अधूरा रह गया।

अब माना जा रहा है कि इस बार की 60 दिन की नहरबंदी आख़िरी होगी। शेष 16 किमी का काम पूरा होते ही आगे केवल 15 दिन की वार्षिक मेंटेनेंस नहरबंदी लेनी पड़ेगी।

अधिकारी का बयान:
21 मार्च से नहरबंदी प्रस्तावित है। पंजाब से यही इनपुट मिला है। आगे निर्णय लिया जाएगा।
विवेक गोयल, मुख्य अभियंता, IGNP

This information is based on details available on social media and other news sources

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top