श्रीडूंगरगढ़: मोमसर सीएचसी में डॉक्टर-स्टाफ के साथ मारपीट, धमकी का मामला दर्ज

खबर बीकानेर | 30 जनवरी 2026

Sources..

श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता डॉ. विजय कुमार (26), पुत्र जगदीश मीणा, निवासी आमेर (जयपुर), जो मोमसर सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी हैं, ने धणाराम पुत्र कंवाराराम और विष्णुदत्त पुत्र टोड़ाराम जाट (दोनों मोमसर निवासी) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

डॉक्टर के अनुसार, आरोपी अप्राकृतिक प्रवृत्ति के हैं और पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में आकर गाली-गलौज करते थे। 17 जनवरी 2026 की शाम करीब 8 बजे एक मरीज के साथ पहुंचे आरोपी स्टाफ के विरोध पर भड़क गए, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गवाहों ने जातिसूचक गालियां देने और हंगामा करने की पुष्टि की।

18 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे नशे में आए आरोपियों ने फिर दुर्व्यवहार किया, गंभीर धमकियां दीं, सरकारी गोपनीय दस्तावेजों की अनधिकृत फोटो ली और खुद को घायल दिखाने के लिए स्वयं चोट पहुंचाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई निरीक्षक परीक को सौंपी है।

This information is based on details available on social media and other news sources.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top