खबर बीकानेर | 30 जनवरी 2026
Sources..
खाजूवाला पुलिस ने 16 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर उसकी मौत के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई।
पीड़िता 22 जनवरी को स्कूल गई थी, जहां दो युवकों ने कार में जबरन ले जाकर सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे वन भूमि पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने 23 जनवरी को जहरीला स्प्रे पी लिया। इलाज के दौरान 27 जनवरी को पीबीएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। दूसरे आरोपी की तलाश और पूछताछ जारी है।
This information is based on details available on social media and other news sources.